फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Work of laying black tar on the roads of GMC affiliated hospital started at a cost of Rs 70 lakh.

Kathua News: जीएमसी से संबद्ध अस्पताल की सड़कों पर 70 लाख से तारकोल बिछाने का कार्य शुरू

विज्ञापन
Work of laying black tar on the roads of GMC affiliated hospital started at a cost of Rs 70 lakh.
जीएमसी कठुआ के भीतर ब्लैकटॉपिंग कार्य की शुरूआत करवाते विधायक कठुआ और विधायक जसरोटाजागरूक - फोटो : bhadrawah news
राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ से संबद्ध अस्पताल के भीतर सभी सड़कों पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हो गए है। शनिवार को तारकोल बिछाने का कार्य विधायक डॉ. भारत भूषण और जसरोटा विधायक राजीव जसरोटिया द्वारा करवाया गया। उन्होंने तारकोल बिछाने वाली एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


दरअसल, लंबे समय से निर्माणाधीन कार्यों के चलते एसोसिएटेड अस्पताल की ज्यादातर सड़के खस्ताहाल हो गई थी। जिनकी मरम्मत कार्य और तारकोल बिछाने के लिए 70 लाख की राशि सरकार की ओर से जारी की गई थी। इससे न केवल अस्पताल में आने वाले मरीजों को, बल्कि अस्पताल के पीछे बन एमबीबीएस छात्रावास, रेजिडेंट डॉक्टरों के आवासीय क्वार्टर सहित अन्य कार्यालयों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी, जो निर्माणकार्य के दौरान ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल हो गई थी। उद्घाटन समारोह में मौजूद दोनों विधायकों ने तारकोल बिछाने वाली एजेंसी को गुणवत्तापूर्वक कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि इससे पार्किंग एरिया सहित अन्य सड़कों पर वाहनों के आने वाली उड़ने वाली धूल मिट्टी से मरीजों को अस्पताल स्टाफ को निजात मिलेगी। इस मौके पर जीएमसी प्रधानाचार्य सुरिंद्र कुमार अत्री सहित अन्य फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed