{"_id":"6aa6fe45f164ce7ade07feab","slug":"women-dead-an-accident-kathua-news-c-201-1-knt1006-136300-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पल्ली मोड़ पर सड़क हादसे में महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पल्ली मोड़ पर सड़क हादसे में महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ में सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। हादसे ने परिवार को पलभर में गहरे सदमे में डाल दिया।
पुलिस ने बताया कि जखबड़ निवासी रवि दास (45) अपनी पत्नी शर्मिला देवी (40) के साथ बाइक पर जा रहे थे। पल्ली मोड़ के पास उनकी बाइक को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में शर्मिला देवी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं, बाइक चला रहे रवि दास के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के बाद फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पल्ली मोड़ पर यातायात व्यवस्था और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है। ताकि इस तरह के हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।