फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   wheatrer news

Kathua News: हीट वेव को लेकर जारी किए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
wheatrer news
कठुआ। कठुआ के मैदानी इलाकों में लगातार पारे में उछाल और हीट वेव के बीच जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भी हरकत में आ गया है। एक ओर जहां आम लोगों के लिए हिदायतें जारी कर दी गई हैं, वहीं इससे निपटने के लिए विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां भी तय कर दी गई हैं। इसके साथ ही जिले में हीट वेव प्लान को भी लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जारी एडवाइजरी के तहत प्रशासन, स्थानीय निकायों और पंचायत प्रतिनिधियों को दी गई जिम्मेदारियों में मौसम पर निगरानी रखने और जनता तक आईएमडीए की ओर से जारी होने वाली हिदायतों को पहुंचाने को कहा गया है। इसके साथ ही बाजारों और कार्यालयों के समय के अलावा बच्चों, दिव्यांगों, महिलाओं और बुजुर्गों की विशेष देखभाल के लिए कहा गया है। इसी तरह से स्वास्थ्य विभाग को ओआरएस का पर्याप्त स्टॉक रखने, सन स्ट्रोक से प्रभावित लोगों की देखभाल करने और अतिरिक्त स्टाफ इस तंत्र में तैनात रखने को भी कहा गया है। पुलिस को हिदायत दी गई है कि ऑन ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस के लिए कूल जैकेट्स उपलब्ध करवाई जाएं। जलशक्ति विभाग को आपात स्थिति के लिए सभी इंतजामों को सुनिश्चित रखने। जरूरी मरम्मत कार्यों के अलावा कॉमन जगह पर पानी के इंतजाम सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। प्राधिकरण की ओर से इसी तरह से अन्य विभागो को भी जिम्मेदारियां बांटते हुए हीट वेव से बचने के इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed