फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Welcomed Shiva servants who reached Kathua

कठुआ पहुंचे शिव सेवकों का किया स्वागत

विज्ञापन
Welcomed Shiva servants who reached Kathua
दिल्ली से आए शिव सेवकों का कठुआ में स्वागत करते शिवसेना डोगरा फ्रंट के सदस्य। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। कोरोना महामारी के कारण दो साल तक स्थगित रही श्री अमरनाथ यात्रा के इस वर्ष आयोजन को लेकर उत्साहित लंगर कमेटियों के आने का क्रम जारी है। सोमवार को शिव सेवक मंडल नई दिल्ली से आई लंगर कमेटी का कठुआ पहुंचने पर शिवसेना डोगरा फ्रंट द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कठुआ पहुंचे लंगर कमेटी के सदस्यों का शिवसेना डोगरा फ्रंट के जिला प्रधान नरेंद्र तांगड़ी, उपप्रधान मोहन लाल और अनिल कुमार ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। वहीं, इस दौरान ढोल-नगाड़े पर झूमते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। लंगर कमेटी के प्रमुख अशोक अग्रवाल ने दो वर्ष के बाद शुरू होने वाली यात्रा पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद उन्हें बाबा के दर्शन के लिए देश भर से आने वाले भक्तों का सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके साथ लंगर में अपनी सेवाएं देने वाले सभी सेवादारों में खुशी की लहर है। उन्होंने जम्मू कश्मीर में सुरक्षा के प्रबंधों पर कहा कि अभूतपूर्व सुरक्षा के कारण इस बार उन्हें पूरे दो महीने यात्रा चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं इस मौके पर शिवसेना डोगरा फ्रंट के जिला प्रधान नरेंद्र तांगड़ी ने कहा कि पोषपत्री में लगने वाले इस भंडारे का वह पिछले दो दशकों से इसी प्रकार स्वागत करते आ रहे है। जिसमें आज लंगर कमेटी के साथ आए सभी 65 सदस्य कठुआ में रात विश्राम करेंगे। रहने और खाने-पीने की सभी व्यवस्था की गई है। मंगलवार को लंगर कमेटी कठुआ से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed