फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Weekend closure had a mixed effect, essential service shops remained open

सप्ताहांत बंदी का मिलाजुला रहा असर, आवश्यक सेवा की दुकानें खुली रही

विज्ञापन
Weekend closure had a mixed effect, essential service shops remained open
कठुआ। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से जारी आदेश के बाद लगने वाला सप्ताहांत बंदी का असर शहर में मिलाजुला देखने को मिला। इस दौरान प्रशासन के निर्देशानुसार शहर में केवल सब्जी, फल और किराना की दुकानें खुली। हालांकि बसंत पंचमी का पर्व होने के नाते सड़कों पर आवाजाही दिन भर बनी रही।
विज्ञापन

पर्व के कारण सुबह से ही शहर में दूध, सब्जी, फल और किराना की दुकानों के साथ-साथ पतंगों की दुकानें भी खुली। जिसके कारण वहां पतंग खरीदने वालों का जमावड़ा दोपहर बाद तक बना रहा। हालांकि इस दौरान शहर के मुख्यबाजार सहित कई अन्य स्थानों पर खुली दुकानों से भी लोगों ने खरीददारी की। शहर के चौक-चौराहों पर तैनात पुलिस व सुरक्षा बलों के जवानों ने भी कोई सख्ती नहीं की। हालांकि इस दौरान पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी के वाहन दिनभर शहर में चक्कर लगाते रहे, जिसके कारण कहीं भी भीड़ नहीं रही और पूरा दिन सामान्य गतिविधि के साथ चलता रहा।
विज्ञापन

वहीं जिला में कोरोना संक्रमण को मात देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच का सिलसिला जारी रहा । जांच के दौरान 24 नए संक्रमितों का पता चला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जीएमसी कठुआ में 37 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इसी प्रकार 53 लोगों की रैपिड जांच की गई। इसमें भी एक संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसके अलावा बसोहली मेेडिकल ब्लॉक में 87 लोगों की रैपिड जांच के दौरान 2 नए संक्रमित पाए गए है। इसी तरह सीएचसी बिलावर में 64 आरटीपीसीआर जांच में 5 पॉजिटिव और 174 रैपिड जांच में 3 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसी तरह लखनपुर में हुई 923 आरटीपीसीआर जांच के दौरान 10 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed