फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Week-long sports activities begin as part of National Sports Day celebrations

Kathua News: राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत सप्ताह भर की खेल गतिविधियां शुरु

Fri, 22 Aug 2025 01:27 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Fri, 22 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Week-long sports activities begin as part of National Sports Day celebrations
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य पर एक सप्ताह तक चलने वाली खेल गतिविधयों में परंपरिक खेल पिट्ठू म - फोटो : mathura
कठुआ। जिले में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह भर चलने वाले खेल आयोजनों की शुरुआत हो गई है। वीरवार को जिले के सभी शिक्षा जोन में संतोलिया और पीट्ठू पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। युवा सेवाएंं एवं खेल विभाग की ओर से करवाए जाने वाले इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा दिया गया। ताकि उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
विज्ञापन



हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती को समर्पित सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन के बारे में विभाग के गतिविधि प्रभारी प्रवीण सिंह लखनपुरिया ने बताया कि मेजर ध्यानचंद का योगदान भारतीय खेल जगत में अमूल्य रहा है। उनके सम्मान में आयोजित यह सप्ताह न केवल उनकी स्मृति को जीवंत करता है, बल्कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित भी करता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों और खेल मैदानों में कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, दौड़ प्रतियोगिता जैसे पारंपरिक और आधुनिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र की व्यवस्था की गई है। ताकि इन खेलों के माध्यम से उनमें अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed