{"_id":"61e5cc2fb72e682d4952df25","slug":"weather-kathua-news-jmu252092727","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की चादर से कड़ाके की ठंड का अहसास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे की चादर से कड़ाके की ठंड का अहसास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर/रामकोट। उपमंडल में कोहरे की वजह से दूसरे दिन भी दुश्वारियां बनी रहीं। इस दौरान पारा लुढ़ककर 5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। घने कोहरे की वजह से आवागमन में भी खासी परेशानी आ रही है। खासकर वाहन सवारों को।
दिन भर कोहरे की चादर रहने से कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। इस दौरान मुश्किलें उठानी पड़ी। बर्फीली हवा से गलन बढ़ने के कारण ज्यादातर लोग घर में ही रहे। सुबह से शाम तक नगर और गांवों के बाजारों और चौक-चौराहों पर लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया। पिछले दिन की अपेक्षा कोहरा ज्यादा रहा। इससे दिनचर्या खासी प्रभावित हुई। सुबह ग्यारह बजे से देर शाम तक बाजार सुनसान दिखे। वरिष्ठ नागरिक ओम प्रकाश गुप्ता, ओंकार चंद, प्रभात सिंह और अंग्रेज सिंह ने बताया कि सोमवार को सबसे ज्यादा ठंड महसूस हुई।
उधर, रामकोट तहसील में भी दिनभर कोहरा और कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहा। घने कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। चालक दिन में ही वाहन की लाइट जलाकर आगे बढ़ते दिखे। ठंड से बचाव के इंतजाम में भी लोग जुटे रहे। कोहरे से दृश्यता कम होने की वजह से दो मीटर आगे तक दिखाई नहीं दे रहा था। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने के प्रयास में जुटे रहे।
विज्ञापन
रामकोट चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने लोगों से अपील की है कि देर रात वाहन न चलाएं। अगर किसी कारण से निकलें भी तो वाहन की गति धीमी रखें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। इसके अलावा दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। इसके अलावा अपने ही लेन में चलें।