{"_id":"695814c9557a7f48c70887d9","slug":"water-supply-stopped-kathua-news-c-201-1-knt1008-127849-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: दो दिन से पेयजल सप्लाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: दो दिन से पेयजल सप्लाई प्रभावित
Sat, 03 Jan 2026 12:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। उप मंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव में पिछले दो दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित होने से 5000 से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार, अशोक, इंद्रजीत, शिवकुमार और मनोहर लाल ने बताया कि नाला भीनी में बनाए गए डगवैल में पंपिंग नहीं होने की वजह से पेयजल सप्लाई प्रभावित है। इस कारण लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग गांव में कई-कई किलोमीटर दूर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं।
लोगों ने बताया कि पानी की किल्लत की वजह से सबसे अधिक परेशानियां बुजुर्गों और छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही हैं क्योंकि प्राकृतिक जल स्रोतों तक पहुंचना बच्चों और बुजुर्गों के लिए मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि किशनपुर गांव में पेयजल सप्लाई जल्द सुचारु करवाई जाए।