फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Water Supply Shut off in Koti Village From 10 days

Kathua News: 10 दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित, 200 की आबादी परेशान

विज्ञापन
Water Supply Shut off in Koti Village From 10 days
बिलावर के वार्ड दो में दस दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारण सिर पर पानी ढोकर लाती महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। नगर कमेटी के वार्ड दो में आते कोटी इलाके में पिछले 10 दिनों से पेयजल सप्लाई प्रभावित है। इस कारण लगभग 200 से अधिक आबादी को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोगों को गांव में स्थित प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी, राकेश कुमार, ओम प्रकाश, लेखराज, रमेश कुमार आदि ने बताया कि समस्या के बारे में कई बार जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाया गया लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ। कई वर्षों से नगर कमेटी के वार्ड दो के निवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कहा कि यूं तो सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचने के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन जमीन स्तर पर लोगों को योजना के तहत सुविधा नहीं मिल पा रही। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द वार्ड दो में पेयजल आपूर्ति बहाल की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

कोट...
समस्या संज्ञान में है, प्राकृतिक स्रोत में पानी की कमी की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। विभाग प्रयास कर रहा है, जल्द कोटी गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल करवाई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह संब्याल, एईई, जल शक्ति विभाग

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन की स्टाफ पार्किंग में खड़ी दूध सप्लाई करने वाली बाइक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed