{"_id":"678c006bf00a30fc2b044987","slug":"water-supply-shut-off-from-five-days-kathua-news-c-201-1-knt1008-116680-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। मालती पंचायत के वार्ड सात में पिछले पांच दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। वार्ड के 40 घरों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासी अतुल शर्मा, गणेश कुमार, रमेश चंद्र और अन्य लोगों ने बताया कि पांच दिन पहले उनके वार्ड में लगाई गई पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी जिसे आज तक ठीक नहीं करवाया गया। पाइप क्षतिग्रस्त होने से पानी व्यर्थ बहता रहता है और वे घरों तक नहीं पहुंच पा रहा। मौजूदा समय में लोगों को पेयजल की किल्लत के कारण काफी परेशान होना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानियां बुजुर्गों और छोटे-छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही हैं।
बताया कि समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग को भी अवगत करवाया गया, इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत करवाकर वार्ड सात में पेयजल आपूर्ति बहाल करवाई जाए ताकि 200 के करीब आबादी को राहत मिल सके।
विज्ञापन
कोट..
समस्या संज्ञान में आई है। रविवार को क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करवा कर पेयजल आपूर्ति को बहाल करवा दिया जाएगा।
-सुरेंद्र सिंह संब्याल, एईई, जल शक्ति विभाग।