{"_id":"5884057a4ac290578e8ba88a95b382c2","slug":"water-supply-affected-from-six-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
पंचायत हल्का रामपुर मांडली के रामपुर गांव में पिछले छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों द्वारा बार-बार कहने के बाद भी पीएचई विभाग उनकी फरियाद नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन
आजिज आकर ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर गांव की पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हुई तो वे सड़क पर उतर कर पीएचई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
रामपुर गांव के ग्रामीणों की एक बैठक समाज सेवी स्वर्ण सिंह जंवाल की अध्यक्षता में हुई। जंबाल ने कहा कि उनके गांव की पेयजल सप्लाई को बंद हुए छह दिन हो गए हैं। इसके चलते गांव के तकरीबन 400 परिवारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर गांव की पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो गांव के लोग सड़क पर उतर आएंगे। इस दौरान यदि कानून व्यवस्था बिगड़ी तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और पीएचई विभाग की होगी। बैठक में उत्तम सिंह, मोहिंद्र सिंह, मस्त सिंह, जगत सिंह, चैन सिंह, कीकर सिंह आदि उपस्थित थे।