फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   water Crisis

जंगलोट में दो माह से नहीं आया पानी

विज्ञापन
water Crisis
कठुआ। गांव जंगलोट से लोगों का शिष्टमंडल पीएचई विभाग के अधिकारियों से मिला। इस दौरान उन्होंने दो माह से पेयजल आपूर्ति नहीं होने पर रोष जताया, वहीं पीएचई विभाग के डेलीवेजरों की मांगों को पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि डेढ़ सप्ताह से पीएचई डेलीवेजरों की हड़ताल जारी है। मुख्य अभियंता की ओर से उपराज्यपाल को रिपोर्ट दी जाती है कि नब्बे फीसदी इलाकों में पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। कंडी के इलाकों मे गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है। डेलीवेजरों की हड़ताल के बाद सप्लाई ठप है और पानी के लिए हाहाकार मचने लगी है मगर विभाग की नींद नहीं टूट रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जंगलोट गांव में पिछले दो महीने से पेयजल सप्लाई लोगों को नहीं मिली है। मैकेनिकल विभाग के कार्यकारी अभियंता से मिलने पर पता चला कि बूस्टर खराब था। बीते दिन ही इसे बदला गया है लेकिन कुछ ही घंटे में खराब हो गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को फिर हालात वैसे ही हो गए हैं। अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि शाम तक बूस्टर को बदल दिया जाएगा। ग्रामीणों ने रोष प्रकट करते हुए बताया कि सप्लाई करने के लिए हड़ताल के चलते टर्न काक भी नहीं है, जिसपर पीएचई सिविल के कार्यकारी अभियंता ने कुछ इंतजाम करने का भरोसा दिया है। लेकिन यह समाधान नहीं है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ग्रामीण और विशेषकर कंडी क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed