{"_id":"67e0640669baae0098014198","slug":"water-crisis-deepens-due-to-disruption-in-drinking-water-supply-in-billawar-subdivision-kathua-news-c-201-1-knt1006-118531-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बिलावर उपमंडल में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहने से गहराया जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बिलावर उपमंडल में पेयजल सप्लाई प्रभावित रहने से गहराया जल संकट
Mon, 24 Mar 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 24 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिलावर। उपमंडल के ज्यादातर इलाकों में तीसरे दिन भी पेयजल सप्लाई प्रभावित रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि 20 प्रतिशत तक के इलाके में विभाग में तैनात स्थायी कर्मचारियों ने पेयजल सप्लाई को बहाल रखा। मगर 80 प्रतिशत से अधिक इलाके में तीसरे दिन भी पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई।
इस कारण लोगों को इलाके में स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाना पड़ा या फिर निजी टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी भरवाना पड़ा। अस्थायी कर्मचारी बीरबल, अल्ताफ, कमलेश, बंसी लाल और सुभाष ने बताया कि उन्होंने सरकार को 72 घंटे की हड़ताल का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया और पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाई। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं करेगी तब तक काम छोड़ हड़ताल पर डटे रहेंगे और पीएचई यूनाइटेड फ्रंट के आह्वान पर अगले 72 घंटों के लिए काम छोड़ हड़ताल पर रहेंगे। संवाद