फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   warning

सात दिनों में अतिक्रमण नहीं हटा, तो चलेगा पीला पंजा

विज्ञापन
warning
सांझी मोड़ में अतिक्रमण की शिकायत डीसी से करने के बाद एसडीएम ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर सात दिन का वक्त दिया है। जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि अतिक्रमणकारियों ने खुद अतिक्रमण नहीं हटाया तो प्रशासन का पीला पंजा चलाया जाएगा। वीरवार को चक नथल पंचायत में सिलाई सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे डीसी ओपी भगत को कुछ लोगों ने सांझी मोड़ चौक में अतिक्रमण के कारण हो रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग की। इसके बाद डीसी ने उसी समय एसडीएम को अतिक्रमण को जल्द हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्देश मिलते ही एसडीएम राकेश शर्मा ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिया। जिसमें उन्होंने अतिक्रमणकारियों को एक सप्ताह का वक्त देते हुए कहा कि अतिक्रमण नहीं हटा तो जेसीबी के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। गौरतलब है कि इसी तरह का नोटिस करीब दो सप्ताह पहले दयाला चक में भी अतिक्रमणकारियों को जारी किया गया था। लेकिन अभी तक अतिक्रमणकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed