फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Warned to gherao LG's residence on March 14

14 मार्च को एलजी के आवास का घेराव करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
Warned to gherao LG's residence on March 14
हड़ताल के दौरान कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्? - फोटो : KATHUA
कठुआ। अपनी लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने आगामी 14 मार्च को उपराज्यपाल के आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। सोमवार को आल जेएंडके पीएचई आईटीआई ट्रेंड, सीपी वर्कर्स एंड लैंड डोनर्स एसोसिएशन के बैनर तले अस्थायी कर्मचारियों ने विभाग के कठुआ स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार से लंबित मांगों को तत्काल पूरा किए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के जिला प्रधान शिव नारायण सिंह ने कहा कि विभाग में वर्षों से सेवा देने के एवज में अस्थायी कर्मचारियों को न तो नियमित किया जा रहा है और न ही उन्हें देश के अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दी जा रही। इससे हजारों अस्थायी कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ हुआ है। अस्थायी कर्मचारियों को उनका पिछले पांच सालों का बकाया वेतन नही मिल पा रहा है। वहीं प्रदर्शन में शामिल कर्मचारी नेता जितेंद्र शर्मा ने कहा कि पहले नेकां, पीडीपी और कांग्रेस की सरकारों ने अस्थायी कर्मचारियों के साथ छल किया। अब वही काम भाजपा उनके साथ कर रही है। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देने वाली भारतीय जनता पार्टी का रवैया अस्थायी कर्मचारियों के साथ ठीक नहीं है। भाजपा का रवैया ऐसा ही बना रहा तो जम्मू कश्मीर में 50 सीटों का सपना देख रही पार्टी का सपना कभी पूरा नहीं होगा। प्रदर्शन में नरिंदर सिंह, राम गोपाल, धर्मपाल, राज कुमार, मोहम्मद साबिर, रोमी शर्मा, सुरजीत सिंह, जगदीश सिंह, पूर्ण चंद, वीरेंद्र सिंह, बलबीर कुमार, बिट्टू कुमार आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed