{"_id":"6144f66a8ebc3e79ab620ee5","slug":"vollybal-match-kathua-news-jmu2438776104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो में बिलावर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी, वॉलीबाल और खो-खो में बिलावर अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर से बिलावर के नाज खेल मैदान में चार दिनों से जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता जारी है। इसमें शुक्रवार को अंडर-19 लड़कों के मुकाबले खेले गए।
चार स्कूलों के 58 खिलाड़ियों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। वॉलीबाल का मुकाबला गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल पल्लन के बीच खेला गया। इसमें बिलावर की टीम ने जीत हासिल की। अंडर-19 कबड्डी के मैच में भी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की टीम ने गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल परनाला को हराया।
खो-खो अंडर-19 लड़कों के मुकाबले में हायर सेकेंडरी स्कूल बिलावर की टीम ने हायर सेकेंडरी स्कूल धार डुगनू को शिकस्त देकर शुक्रवार को खेली गई सभी स्पर्धाओं में बाजी मार ली। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता में लड़कियों के बीच अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 के मुकाबले कराए जाएंगे।