{"_id":"68191e46b4705f6ce90ac113","slug":"villagers-raised-issues-of-road-connectivity-electricity-problem-and-mobile-network-kathua-news-c-201-1-knt1008-119881-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: बैठक में उठाए सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: बैठक में उठाए सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क के मुद्दे
Tue, 06 May 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 06 May 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। मल्हार थाना क्षेत्र के प्लेई गांव में पुलिस समुदाय भागीदारी समूह की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर मौजूद थाना प्रभारी अरुण कुमार शान ने लोगों को संदिग्ध दिखाई देने की सूचना को जल्द सजा करने पर बल दिया और हमेशा सतर्क रहने की अपील की।
बैठक में मौजूद लोगों ने इलाके में खराब सड़क संपर्क, बिजली की समस्या और मोबाइल नेटवर्क की कमी के मुद्दों को उठाया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और ओवर ग्राउंड वर्कर्स से जुड़ी आशंकाओं पर चर्चा की और हमेशा सतर्क रहने का आवाहन किया। बैठक में मौजूद लोगों से पुलिस ने रियल टाइम सूचना को सजा करने पर बल दिया और ग्रामीणों को गोपनीयता बनाए रखने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मौजूद स्थानीय भरोसेमंद लोगों को खुफिया जानकारियां पुलिस तक पहुंचाने के लिए संपर्क सूत्र उपलब्ध करवाए गए और बैठक में मौजूद सभी लोगों से पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर साझा किया। थाना प्रभारी ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य समुदाय के सदस्यों और पुलिस के बीच सुझाव साझा करना था, ताकि सामुदायिक सुरक्षा को और बेहतर किया जा सके। बैठक में सुरजीत सिंह, बलवंत सिंह, काका सिंह, प्रवीण सिंह व अजय सिंह मौजूद रहे। संवाद