{"_id":"67ae3e949c53c1750905b8b4","slug":"villager-meet-with-dc-regarding-shortage-of-driniking-water-kathua-news-c-201-1-knt1006-117398-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पेयजल संकट का समाधान किए जाने की प्रशासन से उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पेयजल संकट का समाधान किए जाने की प्रशासन से उठाई मांग
विज्ञापन
बड़ानाल में व्याप्त पेयजल समस्या का समाधान किए जाने की मांग लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे स्थानीय।
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कंडी क्षेत्र के बड़ानाल इलाके में व्याप्त पेयजल संकट का समाधान किए जाने की स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है। वीरवार को डीसी कार्यालय पहुंचे लोगों को कहना था। कि एक तरह सरकार हर घर को नल से जल देने की बात कर रही है। जबकि आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी उनके इलाके में रहने वाले लोगों को दरियों और खड्डों का पानी पीना पड़ रहा है।
इस मौके पर विक्की शर्मा ने कहा कि हमेशा से उनके गांव में पेयजल संकट बना रहता है। लेकिन इसकी समस्या का आज तक पक्का समाधान नहीं किया जाता है। लोग जब भी अपने जनप्रतिनिधि के सामने इस मुद्दे को उठाते है तो वहां एक नया कुआं बना दिया जाता है, जो हर बार गर्मी के मौसम में सूख जाता है। इस बार पिछले तीन माह से अच्छी बरसात न होने के कारण अभी से उनके गांव में पेयजल संकट शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके गांव की इस सालों पुरानी समस्या का समाधान करने के लिए अपर बड़ा नाल में ट्यूबवेल मंजर भी हुआ है। जिसे विभाग 7 किलोमीटर दूर घाटी गांव में बनवा रहा है, जहां से उनके गांव तक पानी की सप्लाई मिल पाना असंभव हो जाएगा।
वहीं, कुलदीप सिंह का कहना था कि गांव में चले आ रहे इस पेयजल संकट के कारण 40 के करीब परिवार वहां से पलायन कर अलग-अलग स्थानों में जाकर बस गए हैं। अब वहां बचे लोग सो आर्थिक रूप से इतने समृद्ध नही है वह वहीं जीने के लिए मजबूर है। उन्होंने कहा कि अगर उनके गांव में पेयजल समस्या का समाधान नही हुआ तो आने वाले दिनों में कुछ और परिवार वहां से पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
लोगों का कहना था कि आज उन्होंने अपनी समस्या डीसी राकेश मिन्हास को बताई है जिन्होंने समस्या का समाधान करने के लिए दो-तीन दिन का समय मांगा है। अगर ऐसा नही हुआ तो वहां रहने वाले लोगों की परेशानी और ज्यादा बढ़ जाएगी।