फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Village Development Council Held Meeting

Kathua News: सुचारु जल आपूर्ति और सड़क को चौड़ा करने की उठाई मांग

विज्ञापन
Village Development Council Held Meeting
विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के सदस्य करेंगे मासिक बैठक करते हुए
- ग्रामीण विकास समिति मकवाल के सदस्यों ने मासिक बैठक में उठाए कई मुद्दे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। ग्रामीण विकास समिति मकवाल के सदस्यों ने प्रधान मोहिंदर कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को माता चिंतपूर्णी प्रांगण में मासिक बैठक की। इस दौरान सदस्यों ने पंचायत मकवाल में सड़क संपर्क और पानी की समस्या पर विचार-विमर्श किया।
समिति के सलाहकार डॉ.बद्रीनाथ ने बताया कि जल शक्ति विभाग की इलाके में नल से पानी की आपूर्ति तीसरे दिन होने के कारण लोग पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। घरों में विभिन्न कार्यों के उपयोग के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कहा कि अब गांव में पानी की स्रोतों को भी खोज लिया गया है लेकिन पिछले दो महीने से टेंडर होने के बाद भी कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है जिस कारण जल जीवन मिशन परियोजना का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। जल्द लोगों को परियोजना का लाभ देने के लिए पानी के स्रोतों के निर्माण की मांग रखी।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान महेंद्र कुमार ने बताया कि रधान में बने मुख्य टैंक से चोलपुर चौगान टैंक की ओर आती मुख्य लाइन में करीब 20 जगहों पर पानी की लीकेज के प्वाइंट्स को बंद करवाने के लिए कार्यकारी अभियंता कठुआ गिरधारी लाल के निर्देश के बावजूद जूनियर इंजीनियर दिनेश गुप्ता ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आती रामकोट से मुदाल सड़क को चौड़ा करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही सड़क के बीचोबीच जगह-जगह पड़े गड्ढों को खत्म करने के लिए तारकोल बिछाने की मांग की गई। सलाहकार चरण दास मगोत्रा ने बताया कि रधान इलाके में मुख्य जल स्रोत में करीब दो इंच लीकेज से पानी व्यर्थ बह रहा है जल्द उसको भी ठीक करवाया जाए। बैठक में गिरधारी लाल, चरण दास, ज्ञान चंद, तारा चंद, उत्तमचंद, राम सिंह, ख्याल चंद, रामशरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed