{"_id":"67d71cc4047611703b0704f4","slug":"village-development-committee-organised-meeting-kathua-news-c-201-1-knt1006-118307-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: मकवाल में पेयजल व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: मकवाल में पेयजल व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं
विज्ञापन
मासिक बैठक के बाद जानकारी देते हैं विलेज समिति के सदस्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। विलेज डेवलपमेंट समिति मकवाल के सदस्यों ने प्रधान मोहिंदर कुमार की अध्यक्षता में माता चिंतपूर्णी प्रांगण में मासिक बैठक का आयोजन किया। बैठक में गांव में मूलभूत सुविधाओं के अभाव पर चर्चा की गई। प्रशासन से पंचायत में दरपेश पेयजल किल्लत की समस्या के निवारण की मांग की गई।
समिति के वरिष्ठ सलाहकार चरण दास मगोत्रा ने कहा कि पिछले कई वर्षों से रामकोट में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर संघर्ष किया जा रहा था। इसके खुलने से गांव के लोगों को भी अपने बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा देने का अवसर मिलेगा। इस बीच वरिष्ठ नागरिकों की इकाई में शामिल चेयरमैन ओम प्रकाश ने बताया कि पंचायत में लोगों को पीने के पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जल जीवन मिशन का पूर्णता लाभ नहीं मिलने के कारण लोग प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोने के लिए विवश हैं। उन्होंने सरकार से मांग रखी कि जल्द परियोजना के अंतर्गत शेष बचे कार्य को पूरा कर लोगों के हर घर नल के सपने को साकार किया जाए।
समिति के महासचिव मास्टर बचित्र चंद ने बताया कि इलाके में नल से पानी आपूर्ति मौजूदा समय में तीसरे दिन होने के कारण लोग पानी के लिए परेशान हैं। उन्होंने आपूर्ति हर रोज देने की मांग रखी।
विज्ञापन
समिति के सलाहकार ज्ञानचंद ने नाबार्ड के अंतर्गत बन रही चौगान से उदराल वाया चिंतपूर्णी चिन्जी सड़क के कार्य को जल्द पूरा कर सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग को दोहराया। इसके साथ उन्होंने मकवाल वार्ड सात से पशु चिकित्सालय रामकोट की ओर जाते कच्चे रास्ते पर सड़क का निर्माण करने की मांग रखी। समिति के सदस्यों ने रामकोट में केंद्रीय विद्यालय की सौगात मिलने पर विधायक सतीश कुमार का आभार जताया।
वहीं, इलाके में बिजली के कम वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने के लिए संबंधित विभाग को कदम उठाने के लिए कहा गया। बैठक में गिरधारी लाल, चरण दास, डॉक्टर बद्रीनाथ, ज्ञान चंद, छज्जू राम, तारा चंद, उत्तमचंद, शंकर दास, ख्याल चंद, गरीबु, सेवानिवृत्ति सूबेदार ओम प्रकाश, रतन चंद आदि मौजूद रहे।