{"_id":"67d1ef0164a93682cd01bbb9","slug":"vijaypur-defeated-bave-cricket-club-by-three-wickets-kathua-news-c-201-1-knt1008-118205-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: विजयपुर ने बवे क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: विजयपुर ने बवे क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराया
Thu, 13 Mar 2025 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 13 Mar 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत : आयोजक
- फोटो : bilawar
भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच
बिलावर। भड्डू गांव के खेल मैदान में जारी भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को क्वार्टर फाइनल मैच करवाए गए। इसमें विजयपुर की टीम ने बवे क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
बवे क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 16.5 ओवर में बवे की टीम 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाज अंकेश्वर सिंह ने सर्वाधिक 26 रन बनाए। 88 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजयपुर की टीम ने निर्धारित लक्ष्य को नौवें ओवर में सात विकेट गंवाकर पूरा कर लिया। विजयपुर के बल्लेबाज राहुल शर्मा ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। वहीं, बल्लेबाज मनदीप सिंह ने 14 रन का योगदान दिया। विजयपुर के गेंदबाज रवि चौधरी ने पांच विकेट लिए। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उसे मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि वीरवार को भड्डू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। संवाद