{"_id":"67c602eba17abe918e05dd7b","slug":"vigilance-squad-formed-for-stop-cheating-in-exams-kathua-news-c-201-1-knt1008-117939-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: परीक्षाओं में नकल की शिकायत के बाद विजिलेंस स्क्वायड गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: परीक्षाओं में नकल की शिकायत के बाद विजिलेंस स्क्वायड गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- गर्ल्स हायर सेकेंडरी कठुआ, बरवाल हायर सेकेंडरी समेत बसोहली में मिलीं बड़े पैमाने पर नकल की शिकायतें
- मुख्य शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में बड़े पैमाने पर नकल की शिकायतें सामने आई हैं। बसोहली के ऐसे परीक्षा केंद्रों की जांच के लिए जहां विजिलेंस दस्ते का गठन कर दिया गया है वहीं, मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ ने गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल और अन्य सरकारी स्कूलों का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने परीक्षार्थियों से भी बात करते हुए इन शिकायतों को लेकर उनकी राय ली है। शिक्षा विभाग का दावा है कि शिकायतें फर्जी हैं और अबतक जांचे गए संस्थानों में कहीं भी बड़े पैमाने पर नकल जैसा मामला सामने नहीं आया है। दरअसल, वार्षिक परीक्षाओं का दौर जारी है। इस बीच शिक्षा निदेशालय को विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर हो रही नकल के संबंध में शिकायतें भी मिल रही हैं। ऐसी ही शिकायतें शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, बरवाल हायर सेकेंडरी स्कूल और बसोहली के कुछ स्कूलों को लेकर भी मिली हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बड़े पैमाने पर नकल को लेकर शिकायत मिलने के बाद बसोहली में जांच दस्ता गठित किया गया है। जो दैनिक स्तर पर रिपोर्ट दे रहा है। उधर, उन्होंने खुद गर्ल्स हायर सेकेंडरी, पारलीवंड हाई स्कूल, मिडिल स्कूल ए में भी पहुंचकर जांच की है। स्कूल में परीक्षा देने आए बच्चों से भी पूछा गया है लेकिन यह शिकायतें निराधार प्रतीत हो रही हैं। फिर भी परीक्षाओं के दौर में सतर्कता बढ़ा दी गई है और नियमित जांच की जाएगी।