फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   VDC and SPO vacancies

जिले में वीडीसी एसपीओ के 31 पदों के लिए मांगे गए आवेदन

विज्ञापन
VDC and SPO vacancies
कठुआ। बॉर्डर, बिलावर और बसोहली उपजिलों में वीडीसी और एसपीओ के 31 पदों के लिए जिला पुलिस ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तहसील हीरानगर, डिंगा अंब और कठुआ में वीडीसी ग्रुप लाहरा में एक, वीडीसी कौंगनी मंगलूर में एक और वीडीसी रत्ती में दो पदों के लिए आवेदन एसडीपीओ कार्यालय बॉर्डर चडवाल में जमा कराए जा सकेंगे। वहीं, उपजिला बिलावर के अधीन तहसील बिलावर, रामकोट और लोहाई मल्हार के वीडीसी ग्रुप गूडा कल्याल बी में तीन, उच्चा पिंड ए में एक, उच्चा पिंड बी में एक, अमुवाला ए में एक, अमुवाला बी में एक, नजोत में एक, ओवांसीकूट में एक, पडेतर में एक, कोमला में एक, किंडली ए में दो, सदरोता चुनाना ए में एक, मढून में एक, लोहाई ए में एक और बदनोता ई में एक पद के लिए आवेदन एसडीपीओ बिलावर कार्यालय में जमा कराए जा सकेंगे।

इसी तरह उपजिला बसोहली की तहसील बनी के वीडीसी ग्रुप बकोगा में एक, बकोगा बी में एक, चांदल बी में एक, बरमोता ए में एक, ढग्गर बी में दो, दुल्लंगल में एक, रौल्का सी में एक, रौल्का डी में एक और फतेहपुर में एक पद के लिए आवेदन एसडीपीओ कार्यालय में जमा कराए जा सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आवेदन किए जाने तक मैट्रिक निर्धारित है। इसमें 18 से 28 आयु के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आधारभूत मानदंड के अनुसार मैट्रिक पास को 10 अंक, 12वीं पास को 12 अंक और ग्रेजुएट या अधिक को 15 अंक रहेंगे। इसी तरह शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। आवेदकों को आवेदन के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं चुकाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed