फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Van Collide with Truck, Five School Students injured

Kathua News: स्कूली बच्चों से भरी निजी वैन की पिकअप ट्रक से टक्कर, पांच विद्यार्थी घायल

विज्ञापन
Van Collide with Truck, Five School Students injured
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही वैन। संवाद
- जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, लोगों ने घायल बच्चों को वैन से निकाल अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन

- पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया, मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर निजी वैन और पिकअप ट्रक में हुई जोरदार भिड़ंत में पांच स्कूली विद्यार्थी घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) कठुआ के सहायक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर लगभग तीन बजे सहार खड्ड पुल से पहले गलत दिशा से आ रही 12 स्कूली बच्चों से भरी निजी वैन ने जैसे ही हाईवे को पार कर दूसरी लेन में जाने का प्रयास किया। सामने से तेज गति से आ रही पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने घायल बच्चों को वैन से निकालकर जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही अभिभावक भी अस्पताल की तरफ दौड़े। डाॅक्टरों के मुताबिक हादसे में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

घायल विद्यार्थियों की पहचान 8 वर्षीय रघुवीर पुत्र राकेश सिंह निवासी लोगेट मोड़, 11 वर्षीय आकर्षित सिंह पुत्र गंधर्व सिंह निवासी लोगेट मोड़, 12 वर्षीय एंजेल पुत्री गंधर्व सिंह निवासी लोगेट मोड़, 12 वर्षीय प्रणव सिंह पुत्र विजय सिंह निवासी भेड़-बलोड़ और 10 वर्षीय सक्षम राजपूत पुत्र गोलो सिंह निवासी शेर कोटला के रूप में हुई है। अस्पताल में भर्ती सभी विद्यार्थियों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई गई है, उन्हें अभी चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है। वहीं, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ही वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed