{"_id":"691a246f225a5df00a09403f","slug":"upper-mela-club-won-the-title-in-the-district-volleyball-kathua-news-c-201-1-knt1009-126251-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: जिला वॉलीबॉल में अपर मेला क्लब ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: जिला वॉलीबॉल में अपर मेला क्लब ने जीता खिताब
विज्ञापन
जिला स्तरीय दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया है। रविवार को प्रतियोगिता का अंतिम मैच डिंगा अंब के भटयारी मैदान पर खेला गया। सेमी फाइनल में बेहतर प्रदर्शन के बाद फाइनल में उतरी अपर मेला क्लब और लोअर मेला क्लब की टीमों में प्रदर्शन एक तरफ रहा। अपर मेला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से (25-22, 26-24, 25-22) मैच को जीता कर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के खिताब को अपने नाम कर लिया। विजेता टीम प्रदेश स्तर पर होने वाली आगामी टूर्नामेंट में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। वहीं, प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिलाओं का मैच भी करवाया गया। जिसमें बिलावर क्लब और भटयारी क्लब की टीमों की बीच खेला गया। बिलावर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 से मैच को अपने नाम कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार क्वार्टर फाइन और दो सेमी फाइनल मैच खेले गए। जिसमें क्वार्टर फाइन का पहला समाधियां क्लब हीरानगर और अपर मेला क्लब के बीच खेला गया। जिसमें अपर मेला ने 2-1 से मैच को अपने नाम किया। दूसरा क्वार्टर फाइनल गुढ़ा मुंडयां क्लब भटयारी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें गुढ़ा मुंडया क्लब ने 2-1 से मैच जीत लिया। तीसरा मैच गुढ़ा क्लब और राइजिंग स्टार वार्ड-1 के बीच खेला गया। जिसमें गुढ़ा क्लब ने 2-0 से मैच अपने नाम किया। जबकि क्वार्टर फाइनल का अंतिम मैच लोअर मेला और चढवाल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें लोअर मेला ने 2-0 से मैच अपने नाम किया।
वहीं सेमी फाइनल मैच अपर मेला क्लब की टीम और गुढ़ा मुंडयां क्लब की टीम और गुढा क्लब और लोअर मेला के बीच खेला गया। जिसमें अपर मेला और लोअर मेला क्लबों की टीमों ने 3-0 से शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में हीरानगर के विधायक विजय शर्मा और मंडल भाजपा प्रधान सुदेश कुमार और थाना प्रभारी हीरानगर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को आगामी प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन करना है। इस मौके पर पूर्व सरपंच सुभाष, जिला एसोसिएशन के महासचिव मोहिंदर शर्मा, संयुक्त सचिव राम लाल, कोषाध्यक्ष केशव शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश गोस्वामी के अलावा एसोसिएशन के आशा नंद खजूरिया, उत्तम सिंह, रशपॉल सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।