{"_id":"67d5db9ec9feeebf1b0f8ea1","slug":"union-minister-dr-jitender-listening-the-problems-of-peoples-kathua-news-c-201-1-knt1009-118282-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्याएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हीरानगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कस्बे में जनता दरबार लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याओं से उन्हें व्यक्तिगत रूप से अवगत करवाया। कई समस्याओं का मौके पर ही केंद्रीय मंत्री ने समाधान कर दिया।
कार्यक्रम में जिला उपायुक्त राकेश मन्हास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. सिंह ने कहा कि मोदी सरकार लोगों के मुद्दों को उनके दरवाजे पर ही सुलझाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार सरकार के प्रयासों का एक प्रमुख उदाहरण है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी नागरिक की बात अनसुनी न रह जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम जमीनी स्तर पर काम करने वाले सक्रिय शासन में विश्वास रखते हैं। इस मौके पर इलाके के बुनियादी ढांचे के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं और कनेक्टिविटी सहित कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, लोगों ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।