फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Unannounced power cuts are happening in the city, demand for power supply from the department

Kathua News: शहर में लग रहे अघोषित कट, विभाग से बिजली आपूर्ति की मांग

Sat, 14 Jun 2025 01:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 14 Jun 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts are happening in the city, demand for power supply from the department
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उधमपुर। कांग्रेस नेता और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. मुल्ख राज भमागी ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बावजूद बिजली विभाग अनिर्धारित बिजली कटौती कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब विभाग के अधिकारियों को फोन कर पूछा जाता है कि बिजली का कट क्यों लगा है तो उनका एक ही जवाब होता है कि ग्रिड में खराबी आ गई है। उन्होंने कहा कि जब स्मार्ट मीटर लगाए गए है और लोग बड़े बड़े बिल अदा कर रहे है। लेकिन उसके बावजूद इस भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि खासतौर पर जो लोग बीमार हैं उनका बिजली के बिना रहना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि विभाग को चाहिए कि बिजली बंद करने से पहले लोगों को सूचित किया जाना चाहिए कि इतनी देर के लिए बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ से लद्दा, गलयोत, माली, जसरकोट, बदोता, लांदर, जंगल गली में पेड़ों के साथ बांधकर बिजली की तारें लगाई गई है। उन्होंने कहा कि बिजली के बिना घरों में पानी भी नहीं आता है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द बिजली के अघोषित कटों को बंद नहीं किया गया तो मजबूरन लोगों को विभाग के कार्यालय में आकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed