{"_id":"67cb43c69368d0f75d080364","slug":"two-womens-arrested-with-illegal-liquor-kathua-news-c-201-1-knt1006-118071-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: 35 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: 35 लीटर अवैध देसी शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई को जारी रखते हुए नगरी पुलिस ने लगभग 35 लीटर अवैध देसी शराब जब्त की है। इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस जानकारी के अनुसार चक देसा सिंह और चन्नग्रां क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नगरी पुलिस ने विशेष जांच के दौरान दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान 32 वर्षीय नीता पत्नी स्वर्गीय बलविंदर कुमार निवासी चक दराब खां के रूप में हुई है। उससे लगभग 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जबकि 30 वर्षीय पूजा पत्नी स्वर्गीय जतिंदर कुमार निवासी चक दराब खां से 25 लीटर अवैध शराब चन्नग्रां स्थित खेतों से बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।