फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two trucks loaded with timber seized, both drivers arrested

Kathua News: लकड़ी से लदे दो ट्रक जब्त, दोनों चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
Two trucks loaded with timber seized, both drivers arrested
वन विभाग और वन सुरक्षा बल की गामा यूनिट की संयुक्त टीम ने अवैध तरीके जम्मू-कश्मीर से पंजाब की ओर लकड़ी लेकर जा रहे दो ट्रकों को जब्त कर लिया। दोनों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मग्गर खड्ड के पास वन विभाग की टीम ने दो ट्रकों को रोक कर उनकी तलाशी ली। इन वाहनों में शुक्रवार की आधी रात को अवैध तरीके से वन संपदा की तस्करी की जा रही थी। गिरफ्तार ट्रक चालक कुलवंत सिंह पुत्र धारा सिंह और गुरदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह दोनों निवासी फाजिल्का (पंजाब) से पूछताछ की जा रही है। ताकि तस्करी के नेटवर्क को उजागर किया जा सके। जब्त वाहनों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, जम्मू-कश्मीर वन उत्पाद पारगमन नियम 2020 तथा सुप्रीम कोर्ट द्वारा जम्मू-कश्मीर से लकड़ी के निर्यात पर लगाए गए प्रतिबंध का उल्लंघन करने के आधार पर कार्रवाई की गई है। इस पूरी प्रक्रिया को रेंज अधिकारी कठुआ नरेंद्र कुमार की निगरानी और वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) कठुआ अंकित सिन्हा के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed