फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two new dengue patients found, number reaches 36

Kathua News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, 36 पहुंची संख्या

Sat, 30 Aug 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Sat, 30 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Two new dengue patients found, number reaches 36
शहर के वार्ड 5 में मच्छररोधी कीटनाशक का छिड़काव करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत ​स्वास्थ्य व - फोटो : mathura
कठुआ। जिले में डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दो नए मरीजों के सामने आने के बाद अब तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 36 हो गई है। मरीजों के घरों के आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया और लोगों से बुखार होने पर अपनी जांच करवाने की अपील की।
विज्ञापन

शहर के वार्ड 11 में एक 29 वर्षीय महिला और वार्ड 5 में 55 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाया गया। इसमें महिला काे घर पर ही उपचार दिया जा रहा है, जबकि वार्ड 5 से सामने आए मरीज को जीएमसी कठुआ में भर्ती किया गया है। अब तक सामने आए सभी 36 मरीजों में 17 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 19 सक्रिय मामले अभी भी उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

नए मामलों के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में अपने जागरूकता अभियान को जारी रखते हुए लोगों को डेंगू के लक्षण के बारे में बताया और मच्छररोधी कीटनाशक छिड़काव भी करवाया। इसके अलावा मलेरिया नियंत्रण के तहत विभिन्न ब्लॉकों में कुल 233 घरों और 262 कंटेनरों की जांच की गई, जिसमें 18 घर और 23 कंटेनर डेंगू पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के प्रसार की ब्लॉकवार स्थिति के बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल ने बताया कि डेंगू के सबसे अधिक मामले कठुआ शहर के वार्ड नं. 11 से सामने आए हैं, जहां अकेले 17 डेंगू मरीज दर्ज किए गए। इसके अलावा बरनोटी, परोल, हीरानगर और बनी ब्लॉकों से भी कुछ मामले सामने आए हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखें, पानी जमा न होने दें और किसी भी बुखार की स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed