{"_id":"6750000c7e22a59e680f7a91","slug":"two-new-dengue-case-found-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-115438-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: डेंगू के दो नए मामले सामने आए, 63 बुखार पीड़ितों के खून के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: डेंगू के दो नए मामले सामने आए, 63 बुखार पीड़ितों के खून के नमूने लिए
विज्ञापन
मेडिकल ब्लॉक बिलावर के कछीड़ गांव में बुखार पीड़ित महिला के खून का नमूना लेते स्वासथ्य कर्मी। स
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिले में मंगलवार को दो नए डेंगू के मरीज सामने आए हैं। इससे जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 772 हो गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 772 मरीजों में 721 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।
इनमें 21 मरीज जम्मू-कश्मीर से बाहर अपना इलाज करवा रहे हैं। लिहाजा जिले में डेंगू के 30 सक्रिय मरीज मौजूद हैं। नए सामने आए मामले में एक कठुआ शहर से है, जबकि दूसरा औद्याेगिक क्षेत्र का है। वहीं दो मरीजों को जीएमसी कठुआ में उपचार दिया जा रहा है। अन्य मरीजों को उपचार की सभी सुविधाएं उनके घर पर ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुखार से पीड़ित 63 लोगों के खून के सैंपल लेकर इन्हें जांच के लिए जीएमसी कठुआ में भेजा।
जिला मलेरिया अधिकारी सोहनलाल ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग हर संभव यत्न कर रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग की 12 टीमें इसके लिए तैनात की गई हैं जो एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी कर रही हैं।