{"_id":"68b203177b16440aae09cc50","slug":"two-injured-in-separate-road-accidents-undergoing-treatment-at-gmc-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1006-123533-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल, जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल, जीएमसी कठुआ में उपचाराधीन
Sat, 30 Aug 2025 01:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
कठुआ। जिले में बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय नागरिकों की मदद से उपचार के लिए जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया।
पहला हादसा दोपहर करीब एक बजे रेडियो स्टेशन के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। घायल युवक की पहचान नीरज कुमार पुत्र सोम राज उम्र 17 वर्ष निवासी कालीबाड़ी के रूप में हुई है। घायल का जीएमसी कठुआ में उपचार चल रहा है।
दूसरा हादसा लखनपुर के मगर खड्ड क्षेत्र में हुआ, जहां बिहार निवासी विनोद केवट पुत्र श्याम केवट, उम्र 42 वर्ष, जो वर्तमान में मगर खड्ड में रहता है। उसे एक अज्ञात वाहन ने तब टक्कर मार दी जब वह ई-रिक्शा चला रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया है। पुलिस ने अज्ञात वाहनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।