{"_id":"68af562a3ef933ab4c004029","slug":"two-gates-of-madhopur-barrage-broke-gateman-trapped-rescued-by-chinook-kathua-news-c-201-1-knt1008-123460-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: माधोपुर बैराज के दो गेट टूटे, गेटमैन फंसे, चिनूक से किए रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: माधोपुर बैराज के दो गेट टूटे, गेटमैन फंसे, चिनूक से किए रेस्क्यू
Thu, 28 Aug 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
सुबह सीआरपीएफ जवानों के कैंप में फंसने के बाद रेस्क्यू आप्रेशन के दौरान मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ
कठुआ। रावी की बाढ़ के आगे माधोपुर बैराज भी नहीं टिक पाया। भारी बहाव में बैराज के एक गेट को खोलने के प्रयास के बीच गेट बहकर निकल गया। उधर, हादसे में पंजाब माधोपुर हेडवकर्स का एक कर्मचारी बाढ़ में बह गया वहीं फंसे हुए 50 लोगों को वायुसेना ने आप्रेशन चलाकर रेस्क्यू किया।
दोपहर दो बजे के लगभग पंजाब से आई अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम माधोपुर बैराज के गेट को खोलने का प्रयास कर रही थी।इस बीच अचानक बाढ़ के बहाव में गेट टूटकर तिनके की तरह बिखर गया। जानकारी के अनुसार इसमें एक कर्मचारी के बह जाने की जानकारी है, हालांकि इसी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। उधर, बैराज के बीचों बीच गेट बह जाने से 50 के कर्मचारी और अधिकारी जम्मू9कश्मीर की ओर बैराज के ऊपर फंसकर रह गए। इससे पहले की बैराज को और नुकसान होता वायुसेना की मदद ली गई। चिनूक हेलिकॉप्टर की मदद से फंसे हुए कर्मचारियों को रेस्क्यू किया गया। उधर, इसके बाद बैराज का एक और गेट बाढ़ में बहकर निकल गया। तीसरे गेट को भी क्षति पहुंचने की जानकारी सामने आई है।