{"_id":"67a50a2357cd788b9003bc91","slug":"two-cricket-matches-organised-under-kathua-premier-league-kathua-news-c-201-1-knt1006-117193-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ प्रीमियर लीग : विकी इलेवन और चंदवा इलेवन को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ प्रीमियर लीग : विकी इलेवन और चंदवा इलेवन को मिली जीत
विज्ञापन
जिला खेल स्टेडियम में मैच के दौरान विकेट लेता गेंदबाज। संवाद
- सुनील और सतनाम को मैन ऑफ द मैच चुना गया
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला पुलिस लाइन के मैदान में कठुआ प्रीमियर लीग का आयोजन जारी है। वीरवार को प्रतियोगिता के तहत दो मुकाबले खेले गए। जिसमें पहला मुकाबला विकी इलेवन की टीम के नाम रहा, जबकि दूसरे मैच में चंदवां इलेवन ने जीत हासिल की है।
सुबह के सत्र में खेले गए पहले मुकाबले में विकी इलेवन की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम के बल्लेबाजों ने सात विकेट के नुकसान पर 20 ओवरों में 120 रन बनाए। रितिक सबसे सफल बल्लेबाज रहे, जिन्होंने 33 गेंद पर 35 रनों की पारी खेली। वहीं, दूसरे छोर पर सुनील ने भी 25 रनों का योगदान दिया। 121 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी जेकेपी कठुआ की टीम शुरू से ही विकी इलेवन की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 108 रनों पर ही ढेर हो गई। सुनील के हरफनमौला खेल के चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्होंने गेंदबाजी में तीन विकेट हासिल किए और बल्ले से 25 रन भी जोड़े।
दिन का दूसरा मुकाबला चंदवा इलेवन और बीसीसी महानपुर के बीच खेला गया। जिसमें चंदवां इलेवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 20 ओवर में 145 रन बनाए। सबसे सफल बल्लेबाज सतनाम रहे, जिन्होंने 26 गेंद की नाबाद पारी खेलते हुए टीम के लिए 45 रन जोड़े। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महानपुर की टीम शुरू से ही चंदवां इलेवन की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पूरी टीम 18वें ओवर में ही 122 रनों पर ढेर हो गई। इसके चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में सतनाम को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।