{"_id":"684c8b701b588680bc08be0e","slug":"two-candidates-filed-their-nomination-on-the-first-day-kathua-news-c-201-1-knt1006-120993-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: पहले दिन दो प्रत्याशियों ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: पहले दिन दो प्रत्याशियों ने कराया नामांकन
Sat, 14 Jun 2025 02:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Sat, 14 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
कठुआ ट्रक आपरेटर यूनियन में प्रधान पद के लिए नामांकन सौंपते भूपिंंदर सिंह बाबा।
कठुआ। कठुआ ट्रक ऑपरेटर यूनियन में प्रधान पद के लिए चुनावी हलचल शुरू हो गई है। इसके तहत गोविंदसर स्थित यूनियन के कार्यालय में प्रधान पद के लिए शुक्रवार को दो प्रत्याशियों ने निर्वाचन अधिकारी हरपाल सिंह के समक्ष दावेदारी प्रस्तुत की। इनमें यूनियन के वरिष्ठ सदस्य भूपिंदर सिंह बाबा और माहिंदर सिंह बिट्टू शामिल हैं।
चुनाव अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि नामांकन जमा करने की अतिथि शनिवार तक है। ताकि जो भी सदस्य प्रधान की कुर्सी पाने के लिए चुनाव के मैदान में उतरना चाहे उसे मौका दिया जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव कमेटी पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने का प्रयास कर रही है।
वहीं, एक प्रत्याशी बाबा ने कहा कि यूनियन के सदस्यों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सदस्यों के आग्रह पर वह प्रधान पद के लिए दावेदारी कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनकी जीत होगी और वह यूनियन की तरक्की के लिए काम कर पाएंगे।