फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two bridges damaged due to flood, 30 thousand population affected

Kathua News: बाढ़ से दो पुल क्षतिग्रस्त, 30 हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
Two bridges damaged due to flood, 30 thousand population affected
बिलावर। जुनाना सदरौता नाले पर बनाए गए दोनों पुल के क्षतिग्रस्त होने से दूर दराज डुगैन ब्लॉक की 30000 से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मदनलाल ,बोधराज, रामचंद और श्यामलाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद इलाके में फिर से बारिश का दौर जारी रहने से जुनाना सदरौता नाले का जलस्तर बढ़ गया जिसके कारण लोगों को दूसरी पंचायतों की तरफ आवागमन करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।उन्होंने बताया कि नाले का जलस्तर बढ़ जाने से भटोडी पंचायत ,बांजल भटवाल पंचायत और सदरौता पंचायतों का संपर्क अन्य इलाकों से कट गया ।लोगों ने कहा कि जुनाना सदरौता नाले पर सरकार की ओर से दो पुल बनाए गए थे जो नाले में आई भयंकर बाढ़ की वजह से पानी के तेज बहाव में बह गए ऐसे मे लोगों को एक पंचायत से दूसरी पंचायत की तरफ आने-जाने के लिए काफी परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई रास्ते भूस्खलन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए हैं जिसकी वजह से डूगेन ब्लॉक के लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है ।लोगों ने सरकार से मांग की है कि जुनाना सदरौता नाले पर जल्द से जल्द नए पुलों का निर्माण किया जाए जिससे दूर दराज क्षेत्र के लोगों को नाले का जलस्तर बढ़ने पर परेशान ना होना पड़े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed