फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Two badminton and one volleyball court will be built in two panchayats of the district

Kathua News: जिले की दो पंचायतों में बनेंगे दो-दो बैडमिंटन और एक-एक वॉलीबॉल कोर्ट

विज्ञापन
Two badminton and one volleyball court will be built in two panchayats of the district
खेलों के प्रति ग्रामीण युवाओं का रुझान बढ़ाने की कवायद ग्रामीण विकास विभाग ने शुरू कर दी है। इसके लिए विभाग ने दो पंचायतों में 40 लाख रुपये की लागत से दो खेल मैदानों को विकसित करने की योजना बनाई है। जिसे अगले तीन महीनों के भीतर तैयार करने की योजना है ताकि ग्रामीण इलाके में युवाओं को बेहतर खेल सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार ब्लॉक नगरी की पंचायत तरफबाला और पंचायत मुट्ठी जागीर में 20-20 लाख की लागत से दो-दो बैडमिंटन सिंथेटिक कोर्ट के अलावा एक-एक वॉलीबॉल सिंथेटिक कोर्ट बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

विभाग ने दोनों खेल मैदानों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली है। इन कोर्टों का निर्माण कार्य अक्तूबर महीने में शुरू होने की संभावना है। इसके अगले दो से तीन महीने के भीतर विकसित करने की योजना है। यह निर्माण कार्य कैपेक्स बजट के तहत करवाएं जाएंगे। इस बार कैपेक्स बजट की मीटिंग के दौरान कठुआ के मौजूदा विधायक ने ग्रामीण इलाकों में गलियां-नालियों के निर्माण के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में खेल मैदानों को भी विकसित करने पर जोर दिया था, जिसके चलते नगरी ब्लॉक में 20-20 लाख की लागत से दो खेल मैदान को विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों खेल मैदानों पर बैडमिंटन और वॉलीबॉल के सिंथेटिक कोर्ट बनाने की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर ली है। इन मैदानों को विकसित करने के लिए विभाग ने निविदा भी खोल दी है। उम्मीद है कि अक्तूबर महीने से इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। जिसे अगले दो महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। -परदीप सिंह, ब्लॉक विकास अधिकारी नगरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed