{"_id":"671c081acf5bdd00c405bfe5","slug":"truck-fall-in-trench-kathua-news-c-201-1-knt1001-114342-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक खाई में गिरा, 11केवी बिजली के तार टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: स्टेयरिंग फेल होने से ट्रक खाई में गिरा, 11केवी बिजली के तार टूटे
विज्ञापन
- चालक सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा, बिजली आपूर्ति ठप होने से नहीं हो पाई पानी की सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोट। रामकोट में धार सड़क पर चालक से अनियंत्रित होकर एक ट्रक सड़क की एक ओर खाई में लुढ़क गया। गनीमत रही कि उसमें सवार चालक सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। ट्रक की चपेट में आकर 11 केवी बिजली के तार टूट गए जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
चालक की मानें तो हादसा तब पेश आया जब वीरवार देर रात 2:30 बजे के करीब श्रीनगर से कठुआ की ओर पत्थर से लदा एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल हो जाने से चालक नियंत्रण खो गया और ट्रक सड़क किनारे बनी पुलिया को तोड़कर खाई में चला गया। ट्रक की चपेट में रामकोट पंपिंग स्टेशन बसंतर पुल की ओर जाते 11 केवी बिजली के तार आ गए जहां ट्रक तारों को तोड़कर नीचे खाई में गिर गया। इससे शुक्रवार पूरा दिन जल शक्ति विभाग के पंपिंग स्टेशन बसंतर पुल की बिजली आपूर्ति ठप रही जिससे जल सप्लाई वाली मोटरें भी नहीं चल पाईं। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली ढांचे को शाम तक दुरुस्त किया।