फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   truck accident in kathua

कठुआ में हाईवे पर ट्रक पलटा

Fri, 26 Sep 2014 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Fri, 26 Sep 2014 02:13 AM IST
विज्ञापन
truck accident in kathua

जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे का विस्तारीकरण होने के बावजूद हादसों का सिलसिला जारी है। एक तरफ जहां हाईवे पर स्थित चौक चौराहों पर हादसे हो रहे हैं, वहीं हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों की आवाजाही खतरे से खाली नहीं। गड्ढों के चलते अक्सर ही यहां हादसे होते रहते हैं।

विज्ञापन


वीरवार तड़के कालीबड़ी के निकट जम्मू से लखनपुर की ओर जा रहा सेब से लदा एक ट्रक (जीजे12एयू-9605) बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। हाईवे पर गड्ढों की वजह से ट्रक का संतुलन बिगड़ा और वह बेकाबू होकर दूसरी लेन में जाकर पलट गया। गनीमत रही कि दूसरी तरफ से कोई वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक पूरी तरह से भरा हुआ था। हाईवे से जा रहे ट्रक का पहिया गड्ढे में जाने के चलते उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। ट्रक के बीच सड़क पर पलटने से एक तरफ यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात है कि वीरवार तड़के हुए हादसे में हाईवे पर पलटा ट्रक शाम तक नहीं हटाया गया। गौरतलब है कि जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे की मरम्मत का जिम्मा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का है, लेकिन मरम्मत के लिए हाईवे ने अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की है, जिससे से लगातार बदहाल हो रहा हाईवे हादसों का सबब बनता जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed