{"_id":"68a22e3b7b6627479201e833","slug":"transformer-fell-power-cut-in-30-houses-security-wall-of-the-village-washed-away-kathua-news-c-201-1-knt1009-123116-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: ट्रांसफार्मर गिरा, 30 घरों में बिजली गुल, गांव की सुरक्षा दीवार बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: ट्रांसफार्मर गिरा, 30 घरों में बिजली गुल, गांव की सुरक्षा दीवार बही
Mon, 18 Aug 2025 01:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय कठुआ को जाने वाले रास्ते पर गिरे बिजली के खंभे और क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग
कठुआ। बारिश के बाद आई बाढ़ ने रेलवे स्टेशन से सटे गांव गोविंदसर में काफी तबाही मचाई है। गोविंदसर-ए पंचायत के वार्ड-2 में बाढ़ से सुरक्षा के लिए बनाई गई सीमेंट सुरक्षा दीवार बह गई। वहीं इस वार्ड के लिए स्थापित ट्रांसफार्मर बिजली का खंभा गिर गया। इससे लगभग 30 घरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। वहीं पानी की पाइप को भी काफी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले पांच दशक से पहली बार इस तरह की बाढ़ आई है। स्थानीय रवी कुमार ने बताया की खड्ड (पानी के नाले) सुबह इतनी बाढ़ आई की नाले के किनारे लगे पांच बिजली के खंभे सहित ट्रांसफार्मर के पोल बह जाने से ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। इसके चलते बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बाढ़ ने पेयजल आपूर्ति करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी क्षतिग्रस्त किया है। पानी की ज्यादातर पाइप उखड़ने के बाद बह भी गई हैं। पंचायत के पूर्व नायब सरपंच पंडित नथुराम ने बताया कि गांव को बाढ़ से सुरक्षा प्रदान करने वाली सुरक्षा दीवार भी बह गई। जिससे लोगों के खेतों सहित दर्जनों घरों को लगने वाला रास्ता भी बह गया है।