फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Train Passenger Complaint to Railway Minister At X

Kathua News: यात्री ने एक्स पर रेल मंत्री से की शिकायत, कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
Train Passenger Complaint to Railway Minister At X
रेल मंत्री को कठुआ रेलवे स्टेशन की टी के पाठक संजय ने की ​शिकायत
- प्लेटफार्म पर सुरक्षा जांच न होने पर भी उठाए सवाल, डीआरएम फिरोजपुर के आधिकारिक हैंडल ने असुविधा के खेद जताया व कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड न होने, बिजली गुल होने और प्लेटफार्म पर सुरक्षा जांच न होने का मामला फिर प्रकाश में आया है। हाल ही में एक यात्री ने एक्स पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग करते हुए स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा उपायों की कमी पर निराशा व्यक्त की। जिसके बाद रेलवे विभाग ने संबंधित अधिकारियों को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
एक्स पर की शिकायत में टीके पाठक (संजय) ने प्लेटफार्म दो से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी ट्रेन पकड़ने की प्रतीक्षा करते हुए प्लेटफार्म पर छाया अंधेरे और रोशनी की अनुपस्थिति की ओर ध्यान दिलाया। लिखा कि भारी बारिश के दौरान यात्रियों के लिए ट्रेन पकड़ना बेहद कठिन हो जाता है। प्लेटफार्म की खराब स्थिति और सामान की जांच की सुविधा की कमी ने विशेष रूप से उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों में गंभीर सुरक्षा खतरे पैदा कर दिए हैं।
विज्ञापन

यात्री ने प्लेटफार्म को ''बहुत अंधेरा और बिना रोशनी के'' बताया और नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए इसके खतरों पर जोर दिया। उचित प्रकाश और सुरक्षा उपायों की कमी से उन्होंने रेलवे स्टेशन के समग्र प्रबंधन और रखरखाव पर भी सवाल उठाए हैं। उधर, जवाब में डीआरएम फिरोजपुर के आधिकारिक हैंडल ने यात्री से माफी मांगते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच करने और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed