फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic Start After 568 days At Old bridge on Tarnah Drain

Kathua News: 568 दिन बाद तरनाह नाले के पुराने पुल पर शुरू हुआ यातायात

विज्ञापन
Traffic Start After 568 days At Old bridge on Tarnah Drain
तरनाह नाले पर पुराने पुल के खुले के बाद इसपर दौड़ते वाहन। - संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। आखिरकार 568 दिनों के बाद जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ते तरनाह नाले पुल पर वीरवार को यातायात शुरू हो गया। लोगों को जाम से बड़ी राहत मिली है। वहीं करीब डेढ़ वर्षो से भी अधिक समय से हाईवे के एक तरफ सड़क बंद होने के कारण परेशान दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है।
बता दें कि 19 जुलाई 2023 को बरसात के दौरान यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के तीन से चार पिलर पानी के तेज बहाव के कारण धंस गए। इसके बाद दूसरे राज्यों से जम्मू- कश्मीर हाईवे का सीधा संपर्क टूट गया और यातायात चड़वाल और लौंडी मोड़ से ओल्ड सांबा कठुआ सड़क पर परिवर्तित किया गया। करीब छह महीने से अधिक समय तक लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चड़वाल से दयाला चक का दो किलोमीटर का सफर आम लोगों, स्कूली विद्यार्थियों और व्यापारियों को 25 से 30 किलोमीटर में तय करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके बाद यहां बन रहे नए पुल का काम तेज हुआ और करीब पुल क्षतिग्रस्त होने के छह महीने बाद नया पुल तैयार हुआ और लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन एक पुल पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के कारण जाम की समस्या लगातार बनी रही। जिससे अब लोगों को छुटकारा मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल के धंसने के कारण एक तरफ की सड़क बंद होने के कारण सड़क किनारे दुकानदार और ढाबे वालों को भारी नुकसान झेलना पड़ा लेकिन अब फिर से इस पर यातायात शुरू होने से उन्होंने राहत महसूस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed