{"_id":"611d1b768ebc3e7a224b5dee","slug":"traffic-police-kathua-news-jmu241775599","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों की अवहेलना करने पर ही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों की अवहेलना करने पर ही कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिले में सड़क परिवहन को सुरक्षित बनाने की कवायद तेज है। बुधवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील कुमार की टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की। 24 घंटों के दौरान टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर 22 लोगों के चालान किए, और जुर्माने के तौर पर 17 हजार रुपये वसूले।
इस संबंध में सुनील कुमार ने बताया कि हाईवे सहित लिंक मार्गों पर नियमों का उल्लंघन होने से रोकने के लिए उनकी टीम ने दियालाचक-बिलावर मार्ग, सक्ताचक, एवं नगरी-ऐरवां रोड जैसे स्थानों पर नाके लगाए। इस दौरान उन्होंने 56 वाहनों की जांच की। जिनमें से 22 को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया।
कार्रवाई के दौरान सबसे ज्यादा नजर उन वाहनों पर रही, जिन्होंने कोरोना नियमों के साथ वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग नहीं किया था। इसके अलावा सड़क पर ओवरलोडिंग करने, बिना परमिट वाहन चलाने, प्रदूषण के नियमों की अवहेलना करने वालों पर विशेष नजर रखी गई।