फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic Open At Bani Basohali Road After 24 Hours

Kathua News: बनी-बसोहली मार्ग 24 घंटे बाद बहाल, बनी-भंडार फिर बंद

विज्ञापन
Traffic Open At Bani Basohali Road After 24 Hours
बहाल हुआ बनी बसोहली मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बारिश का दौर थमने के साथ ही जिले में भंग हुए सड़क संपर्क बहाल करने का काम युद्धस्तर पर किया गया है। बनी सब डिवीजन का मुख्यालय से कटा संपर्क जहां चौबीस घंटे बाद बहाल हुआ वहीं, दोपहर तक बनी से डुग्गन, ढग्गर और धमान को जोड़ने वाला मार्ग भी बहाल कर लिया गया। बनी भंडार मार्ग पर लगातार पस्सियां गिरने और कीचड़ से मार्ग फिर अवरूद्ध हो गया।
शनिवार सुबह एक बार फिर बीआरओ ने बनी बसोहली मार्ग को बहाल करने का काम शुरू किया। बैकन के पास गिरी पस्सियों को हटाने के लिए घंटों मशक्कत की गई। सुबह 11 बजे के लगभग यातायात को बहाल कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने राहत की सांस ली है। सुबह से ही दोनों ओर यात्री वाहनों की कतारें लग गई थीं। उधर, बनी ढग्गर मार्ग पर दो से तीन जगह गिरी पस्सियाें को हटाने का काम भी दोपहर तक पूरा कर लिया गया जिसके बाद धमान तक यातायात बहाल हो गया।
विज्ञापन

बनी गुट्टू सड़क को रौलका तक बहाल कर दिया गया है और आगे बहाल करने का काम जारी है। कुल 13 किलोमीटर की संदरूण सड़क को भी सात किलोमीटर तक खोल दिया गया है। बनी भंडार सड़क पर मशीन ने दो बार पस्सियों को साफ किया लेकिन गत्ती के पास फिर से मार्ग अवरुद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार बनी प्रद्युमन अत्री ने बताया कि 70 फीसदी सड़कें बहाल कर दी गई हैं। बिजली और पेयजल सेवा भी सुचारू है। शेष सड़कों को रविवार को बहाल कर दिया जाएगा। बताया कि बनी सरथल मार्ग पर कई जगह पस्सियां गिरी हैं इसे भी सोमवार से पहले बहाल करने का प्रयास जारी है। उधर, बारिश के दौरान चलोग में तीन मकानों, बनी में एक और गत्ती में एक घर के पास सुरक्षा दीवार को आंशिक नुकसान पहुंचने की जानकारी आई है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि इन घरों को आने वाले समय में नुकसान न हो, इसके लिए काम करवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed