{"_id":"68fbe054b42f31c5250f3cd9","slug":"traffic-jam-will-keep-devotees-of-jhiri-fair-waiting-in-kathua-kathua-news-c-201-1-knt1008-125441-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: झिड़ी मेले के श्रद्धालुओं को कठुआ में इंतजार कराएगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: झिड़ी मेले के श्रद्धालुओं को कठुआ में इंतजार कराएगा जाम
विज्ञापन
उत्तर भारत का प्रसिद्ध झिड़ी मेला चार नवंबर से शुरू हो रहा है। इसमें मेले में बाबा जित्तो के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को इस बार पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर जाम खूब सताएगा। खासतौर पर कठुआ जिले में जम्मू-कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में कई बार यह जाम रुला देने वाला होगा। इस बीच, यातायात विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जाम की स्थिति नहीं बनने देने की तैयारी शुरू की है।
झिड़ी मेला जम्मू जिले के झिड़ी गांव में लगता है। इसमें जम्मू-कश्मीर समेत पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से हर साल हजारों श्रद्धालु शामिल होने आते हैं लेकिन इस बार लखनपुर में टोल प्लाजा से लेकर हटली मोड़, कालीबड़ी चौक, दियालाचक, खरोट मोड़े में जाम का सामना पड़ सकता है। जाम के साथ हाईवे के विस्तारीकरण और दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेसवे का काम श्रद्धालुओं की यात्रा को और कठिन बना सकता है।
जाम वाले चिह्नित स्थानों पर तैनाती बढ़ाने की तैयारी
उधर, प्रशासन ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए परिवहन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास शुरू कर दिए हैं। यातायात विभाग ने जिला पुलिस की मदद से जाम वाले चिह्नित स्थानों पर कर्मियों की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है। हाईवे प्राधिकरण ने यात्रा शुरू होने से पहले लखनपुर से चडवाल के बीच गड्ढों को पूरी तरह से भरने की तैयारी की है। यातायात विभाग, पुलिस और नगर प्रशासन के अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रकों को लखनपुर कस्बे की जगह बाईपास से भेजा जाने लगा
लखनपुर टोल प्लाजा पर जाम से बचने के लिए फिलहाल ट्रकों को लखनपुर कस्बे की जगह बाईपास से भेजने का काम शुरू कर दिया गया है। कार्तिक पूर्णिमा पर झिड़ी मेला ही नहीं, कई बिरादरियों की मेल भी लगती है। लिहाजा देश के विभिन्न हिस्सों से लोग जम्मू कश्मीर में आवागमन करते हैं।