फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traffic jam due to parking inconvenience in Fintar Chowk

Kathua News: फिंतर चौक में पार्किंग की असुविधा से जाम की स्थिति

Mon, 12 May 2025 12:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ Updated Mon, 12 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to parking inconvenience in Fintar Chowk
फिंतर चाैक पर सड़क किनारे पार्क किए गए वाहन। संवाद - फोटो : kathua
पार्किंग के अभाव में चालक सड़क पर वाहन खड़े करने को मजबूर
विज्ञापन

बिलावर। फिंतर चौक पर वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा न होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। वाहन चालक पार्किंग के अभाव में अपने वाहन सड़क पर ही खड़े करने पर मजबूर हैं जिसके कारण सुबह और शाम के समय जाम लगा रहता है।

चेतन सिंह, सुनील और विजय कुमार ने बताया कि फिंतर चौक इलाके का सबसे व्यस्त चौक है और हर दिन इससे सटे बाजार में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। ग्राहक सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं, जिसकी वजह से कई बार मुख्य चौक से गुजरना मुश्किल हो जाता है। ई-रिक्शा चालकों के लिए भी चौक पर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। शादी विवाह में किराए पर चलने वाले वाहन भी सड़क किनारे ही पार्क किए जाते हैं। लोगों ने फिंतर गांव में किसी सरकारी जगह को चिह्नित कर जल्द पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed