फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Traditional folk dances captivated

पारंपरिक लोक नृत्यों ने मोहा मन

विज्ञापन
Traditional folk dances captivated
कठुआ। लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन राजबाग में शनिवार को बीएड विद्यार्थियों की ओर से फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गीत-संगीत के साथ पारंपरिक लोकनृत्यों को पेश कर कार्यक्रम को यादगार बनाया। प्रतिभागियों ने हिंदी, पंजाबी और डोगरी भाषा में गीत संगीत, डोगरी कविताएं और नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन

वहीं कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे नए सत्र के विद्यार्थियों ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा। कार्यक्रम को यादगार बनाने वाले नए विद्यार्थियों को तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की ओर से उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं, प्रथम सत्र के विद्यार्थियों ने मंच पर जाकर बीएड कोर्स के प्रति अपने विचार रखते हुए कहा कि भविष्य में वह भी एक सफल अध्यापक बनना चाहते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. बृजबाला कोहली ने कहा कि सभी विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों में शामिल होकर अपने भविष्य को संवारें और सफल शिक्षक बनें। समारोह में उपस्थित बीएड कोर्स उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थियों को कॉलेज ने प्रमाण पत्र देकर उन्हें विदाई दी। अंत में बीएड प्रथम सत्र के विद्यार्थियों में से मिस्टर फ्रेशर एवं मिस फ्रेशर का चुनाव भी किया गया। जिसमें हेमंत शर्मा ने मिस्टर फ्रेशर और प्रिया शर्मा ने मिस फ्रेशर का खिताब हासिल किया। वहीं, पूर्व विद्यार्थियों में से शंकर सिंह को मिस्टर फेयरवेल एवं डिंपी जसरोटिया को मिस फेयरवेल चुना गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन तृतीय वर्ष के विद्यार्थी लाल सिंह एवं रीति शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. बृजबाला कोहली मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज प्रशासक मंडल अध्यक्ष हरबंस सिंह के अलावा नरेश कुमार, नैक क्वार्डिनेटर प्रियंका शर्मा सहित स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed