{"_id":"608869548ebc3e8d2a11628a","slug":"toll-plaza-kathua-news-jmu2343025169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लोगों के साथ छल कर रही है भाजपा: डोगरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम लोगों के साथ छल कर रही है भाजपा: डोगरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे अथारिटी द्वारा जिला के यात्री वाहनों को लखनपुर टोल प्लाजा में छूट का लाभ देने से इनकार किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज डोगरा ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को के द्वारा लोगों को उसके साथ छल किए जाने का आरोप लगाया है।
पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि गत दिनों जिला विकास परिषद के अध्यक्ष द्वारा एक पत्र लिखकर उनके कार्यालय में आने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए कठुआ जिला में पंजीकृत सभी वाहनों को टोल मुक्त किए जाने की मांग की थी। जिसके बाद भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस पत्र की कापियां इस तरह से प्रसारित की कि जैसे आज से ही टोल प्लाजा में लगने वाला टोल पूरी तरह से बंद हो गया है। अब जबकि हाईवे अथॉरिटी ने उस पत्र का उत्तर देते हुए इस मांग को पूरी तरह से नकार दिया है, तो भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को इसका जवाब देने के बजाय अपने घरों में दुबक कर बैठे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जिला विकास परिषद के अध्यक्ष जोकि खुद भारतीय सेना के एक अधिकारी के तौर पर सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्हें कम से कम इतना ज्ञान तो होना ही चाहिए कि हाईवे पर लगने वाले किसी भी कर को हटाने के लिए उन्हें अगर मांग करनी ही थी। तो उन्हें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री या फिर केंद्रीय राज्य मंत्री जो कि स्थानीय सांसद हैं, उनसे करनी चाहिए थी। जबकि उन्होंने ऐसा नहीं किया। इससे साफ होता है की उनकी नीयत में ही खोट है और वह खुद चाहते हैं कि आम लोग अपनी परेशानी लेकर उनके कार्यालय तक ना पहुंच सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही छल की राजनीति करती आई है और आज भी उसने जनता के साथ छल ही किया है। इसे जनता को समझने की जरूरत है। इस मौके पर पार्टी के परमजीत सिंह, रविंदर पाल सिंह, सुल्तान चौधरी आदि नेता उपस्थित रहे।