{"_id":"682b85139df4af20810e071d","slug":"tipper-trucks-damaged-sundarchak-kidiyan-gandiyal-road-people-got-angry-kathua-news-c-201-1-knt1006-120255-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kathua News: टिप्परों ने उखाड़ी सड़क, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kathua News: टिप्परों ने उखाड़ी सड़क, लोगों ने किया प्रदर्शन
Tue, 20 May 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
Updated Tue, 20 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़क की समस्या का समाधान किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कीड़िया गंडयाल वासी। संवाद
- फोटो : kathua
- सड़क जाम कर जताया विरोध, मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कीड़ियां गंडयाल को सुंदरचक से जोड़ने वाली सड़क की बदहाली पर स्थानीय लोगों का गुस्सा जमकर फूटा। सोमवार को गांव के लोगों ने सड़क बदहाली के लिए एक्सप्रेस-वे के जारी निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले टिप्परों को जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने सड़क की दशा सुधारने की मांग की।
प्रदर्शन में शामिल मोहिंदर पाल शर्मा ने कहा कि कीड़ियां गंडयाल को सुंदरचक से जोड़ने वाला लिंक मार्ग है। इस पर एक्सप्रेस-वे के निर्माण में लगे टिप्परों को दौड़ाया जा रहा है। सड़क की क्षमता से कई गुना अधिक का लोड लेकर चलने वाले टिप्परों ने पूरी सड़क को एक गड्ढों में बदल दिया है। इससे लोगों का आना जाना मुहाल हो गया है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने बताया कि सरकार बड़ी योजना का क्रियान्वयन करवा रही है। मगर इससे गांव के छोटे लिंक मार्गाें के होने वाले नुकसान पर तवज्जो नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पहले सड़क पर सिर्फ पैदल जाने वाले लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता था। अब तो यहां से बसें भी बड़ी मुश्किल से निकल पा रही हैं। इससे बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कीड़ियां गंडयाल को सुंदरचक जोड़ने वाली सड़क को टिप्परों के चलने से नुकसान पहुंचा है। दो दिन पहले गांव के लोगों ने डीसी को सारी स्थिति से अवगत करवाया गा। मगर आज तक सड़क की दशा को सुधारने के लिए कोई पहल नहीं हुई है। इस कारण गांव के लोग सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हैं। राजेश शर्मा, पूर्व सरपंच
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
सड़क जाम होने की सूचना मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया। साथ ही सड़क पर बने गड्ढों को अगले 24 घंटों में भरने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने इस चेतावनी के साथ मार्ग को खोल दिया कि अगर 15 दिन के भीतर सड़क को पूरी तरह ठीक नहीं किया तो वह लोग इससे भी बड़ा प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
त्रिभुवन खजूरिया, थाना प्रभारी लखनपुर