फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   Three seriously injured in road accidents

सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
Three seriously injured in road accidents
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरवाल के पास ट्रक की चपेट में आई बाइक। संवाद - फोटो : KATHUA
कठुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। जहां दो घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला दर्दनाक हादसा हाईवे पर बरवाल मोड़ के पास हुआ। जहां पीछे से आ रहे ट्रक ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक पर सवार 31 वर्षीय इंद्रपाल पुत्र देव राज के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए। वहीं बाइक पर सवार एक अन्य 32 वर्षीय पारुल शर्मा पुत्र मेला राम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े गए ट्रक के चालक और सहचालक को अपनी गिरफ्त में लिया और घायलों को जीएमसी पहुंचाया। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी निखित पाल सिंह जसरोटिया ने बताया कि जिस समय घटना हुई बाइक सवार हाइवे के किनारे चल रहे थे। जिसे ट्रक चालक ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा पकड़े गए ट्रक के चालक और सहचालक दोनों शराब के नशे में चूर थे। शायद इसी कारण ट्रक उनके नियंत्रण से बाहर होकर बाइक पर जा चढ़ा है। वहीं दूसरी घटना हाइवे पर खरोट मोड़ के पास हुई जहां स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसकी पहचान 51 वर्षीय सतवंत सिंह पुत्र शिव सिंह निवासी नानक नगर जम्मू के रूप से हुई है। जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed